सचिव (कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग) एवं महानिदेशक (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) द्वारा आइसीएआर- सिरकॉट, मुंबई का दौरा
माननीय डॉ. एम.एल. जाट, सचिव (कृ शि अनु विभाग) एवं महानिदेशक (भाकृअनुप) द्वारा 22.02.2026 को आइसीएआर- सिरकॉट, मुंबई का दौरा किया गया। दौरे के दौरान उन्होंने संस्थान के रा.कृ.वि.यो.- रफ्तार कृषि-व्यवसाय सृजनक तहत वित्तपोषित 25 स्टार्ट-अप्स द्वारा नवचारित उत्पादों के 'स्टार्ट-अप प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया व सभी से बातचीत की।
जुबली हॉल में संस्थान के सभी कर्मचारियों के साथ आयोजित संवाद बैठक में अपने संबोधन में, महानिदेशक द्वारा कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे समय के साथ खुद को अद्यतन करें, ताकि किसानों और अन्य हितधारकों की चिंताओं को दूर करने के लिए वे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकें। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि वैज्ञानिक समुदाय को हमेशा तत्परता की स्थिति में रहना चाहिए और अपने बुनियादी सिद्धांतों को मज़बूत करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी दोहराया कि संस्थान को परिषद में हो रहे विकास कार्यों के साथ तालमेल बिठाते हुए भारत सरकार की नीतियों के अनुरूप ही कार्य करना चाहिए।


डॉ. एस. के. शुक्ला, निदेशक द्वारा संस्थान की अनुसंधान उपलब्धियों और नई पहलों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण किया गया। महानिदेशक द्वारा विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा हुआ जिनमें फाइबर परीक्षण, यांत्रिक प्रसंस्करण, नैनोसेलुलोज़ पायलट प्लांट, बायोमास लक्षण वर्णन और जीनोमिक्स प्रयोगशालाएँ शामिल थीं। इन दौरों के दौरान, उन्होंने संस्थान की नैनो-उर्वरक परीक्षण सुविधा की स्थिति का आकलन किया और वैज्ञानिकों को निर्देश दिया कि वे पौधों में नैनो-उर्वरकों की कार्यप्रणाली के पीछे के विज्ञान को गहराई से समझें। उन्होंने CRISPR/Cas9 तकनीक का उपयोग करके ज़ाइलिटोल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए संस्थान द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।




इस अवसर पर तीन प्रकाशनों- “आइसीएआर-सिरकॉट: एक झलक", सिरकॉट आर-एबीआइ अर्धवार्षिक पत्रिका "उड़ान" और राजभाषा पत्रिका "अंबर 2025" का विमोचन किया गया तथा "नैनो-ज़िंक ऑक्साइड फिनिश्ड कॉटन टेक्सटाइल्स" तकनीक के लाइसेंस के लिए मेसर्स. वीएसके टेक्सटाइल्स, कोविलपट्टी, तमिलनाडु के साथ एक गैर-अनन्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।



इस अवसर पर डॉ.एन.पी.साहू, निदेशक, आइसीएआर-सीआइएफइ, मुंबई और डॉ. एन. जी. पाटील, निदेशक, आइसीएआर-एनबीएसएसएलयुपी, नागपुर की विशेष उपस्थिति रही।
- पिछले पृष्ठ पर जाने के लिए
- |
-
पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि:14-03-2026 12:12 PM
