जल प्रबंधन हेतु रबर कम्पोजिट शीट बनाने के लिये सहयोगात्मक अनुसंधान व सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर
भाकृअनुप- केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई ने 05 मार्च 2026 को संस्थान के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में "रबर बांधों और तालाब/नहर की लाइनिंग सामग्री के लिए तकनीकी रबर कम्पोजिट शीट के डिजाइन, विकास और कार्यान्वयन" पर सहयोगात्मक अनुसंधान हेतु एक एमओयु हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया।
इस एमओयु पर भाकृअनुप-केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई; भाकृअनुप-भारतीय जल प्रबंधन संस्थान, भुवनेश्वर और भारतीय रबर सामग्री अनुसंधान संस्थान, ठाणे के बीच हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग का उद्देश्य रबर बांधों और तालाब/नहर की लाइनिंग में उपयोग के लिए टिकाऊ रबर कम्पोजिट शीट विकसित करना है ताकि कुशल जल संरक्षण और सिंचाई प्रबंधन में सहायता मिल सके।

माननीय डॉ. एस. के. शुक्ल, निदेशक द्वारा जल प्रबंधन के लिए नवीन सामग्री विकसित करने में सहयोगात्मक अनुसंधान के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. एस. के. जेना, प्रधान वैज्ञानिक एवं समन्वयक, जल मंच, भाकृअनुप - भारतीय जल प्रबंधन संस्थान ने जल पर सीआरपी पर अवलोकन प्रस्तुत किया और इस पहल के उद्देश्यों की व्याख्या की। डॉ. भरत कपगेट (उप निदेशक, इआरएमआरआइ)और डॉ. अर्जामदत्त सारंगी (निदेशक, भाकृअनुप – भारतीय जल प्रबंधन संस्थान) ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और सतत जल संसाधन प्रबंधन के लिए संयुक्त अनुसंधान के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन डॉ. ए. के. भरिमल्ला द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
- पिछले पृष्ठ पर जाने के लिए
- |
-
पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि:14-03-2026 12:27 PM
