Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.
भ.कृ.अनु.प.–कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान
ICAR - Central Institute for Research on Cotton Technology

पुस्तकालय

सिरकॉट पुस्तकालय – एक परिचय

शोधकर्ता वैज्ञानिक अनुसंधान गतिविधियों के लिए पुस्तकें, पत्रपत्रिकाएँ, मानकें आदी अध्ययन सामग्री पर निर्भर होते हैं। अनुसंधान कार्य की प्रगति के लिए पुस्तकालयों में सही समय पर सही जानकारी की उपलब्धता आवश्यक है।

इस उद्देश्य के साथ केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान ने पुस्तकालय में संस्थान के अधिदेशानुसार कपास प्रौद्योगिकी और वस्त्र परिष्करण से संबंधित ज्ञान दस्तावेजों का भंडारण किया है। पुस्तकालय की अधिग्रहण नीति के उद्देश्यानुसार उन पुस्तकों, पत्रिकाओं, मानकों और इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का संग्रहण किया है जो विशेष रूप से कपास व अन्य फसल रेशें उत्पादन, यार्न और फैब्रिक परीक्षण और परिष्करण, सेल्युलोस कंपोजिट, लिग्नोसेल्युलोस, नैनोसेल्युलोस, लुगदी और कागज, उपो-त्पाद मूल्यवर्धन, रसायनिक-जैव रसायनिक तथा सुक्ष्मजीवी शास्त्र, प्राकृतिक रंजन, गैर-बुना तथा तकनीकी अभिनव प्रौद्योगिकियाँ आदि पर पाठकोंका ज्ञान वर्धन कर सकें।

पुस्तकालय में कपड़ा शास्त्र के कुछ अव्वल रेफरीड पत्रिकाओं के पुरालेख है, जिनके प्रिंट + ऑनलाइन एक्सेस उपलब्ध हैं उदा. टेक्सटाइल प्रोग्रेस, टेक्सटाइल रिसर्च जर्नल एवं द जर्नल ऑफ टेक्सटाइल इंस्टीट्यूट (वर्ष 1910 – 1997) और उसके आगे के खंड वार्षिक सदस्यता के तहत जारी है। आइसीएआर सीईआरए कंसोर्टिया का सदस्य होने के नाते, पुस्तकालय 3000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के शोध लेखों, इ-पुस्तकों के लि CeRA/ jgateplus.com पर ऑनलाइन एक्सेस प्रदान करती है तथा राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान और शिक्षा प्रणाली से जुडे सभी विद्वानों को डीडीआर वितरण प्रणाली द्वारा शोध लेख मुहैया कराती है।

पुस्तकालय द्वारा नियमित रूप से विविध पेशेवर परीक्षण मानक संस्थाओं जैसे; बीआईएस (कपड़ा), टीएपीपीआइ (कागज और लुगदी) एएसटीएम (कपड़ा), एएटीसीसी (कपड़ा) की वार्षिक सदस्यता के माध्यम से विविध अंतरराष्ट्रीय मानकें परीक्षण शालाओं को उपलब्ध कराई जाती हैं।

पुस्तकालय में 7826 अंग्रेजी पुस्तकों के भंडारण समेत 1040 हिंदी पुस्तकों का संग्रह भी है। हिंदी विश्वकोश (25 खंड), अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश, प्रशासनिक नियम पुस्तकें, भारत का संविधान, आईपीआर, आरटीआई, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आयुर्वेद और योग, पर्यावरण, प्रतिष्ठित व्यक्तियों की जीवनी, उपन्यास, कविता और एकांकी आदि। पुस्तकालय में टेरी, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पर्यावरण और अन्य सामाजिक मुद्दों पर बनाई हिंदी फिल्मों की तीस (30) सीडी/डीवीडी का अच्छा संग्रह है।

वर्तमान में,पुस्तकालय में 7826 पुस्तकें एवं संदर्भ ग्रंथ और 8108 पत्रिका खंड और 324 परीक्षण मानकें उपलब्ध है। (31 मार्च,2022)

पुस्तकालय में उपलब्ध सभी संदर्भ सहित्य की विस्तृत जानकारी कृपया अंग्रेजी वेबपेज से प्राप्त करें। https://circot.res.in/en/library/

संस्थान का पुस्तकालय संसाधन न केवल अपने वैज्ञानिकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों हेतु उपलब्ध हैं, बल्कि उन सभी पाठकों के लिए हैं जो कपास रेशा विज्ञान, वस्त्र परिष्करण, कंपोजिट और एप्लाइड नैनोतकनिकी अनुसंधान में रुचि रखते हैं। बाहरी शिक्षा संकायों, वस्त्रौद्योग सलाहकारों व शोध छात्र उनके शैक्षणिक संस्थानों / कंपनी के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया परिचय पत्र प्रस्तुत करके पुस्तकालय सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

पुस्तकालय सभी कार्यालयीन दिनों में 10 से 5 बजे तक खुला रहता है।

अधिक जानकारी हेतु कृपया सम्पर्क करें: इमेल circotlibrary[at]gmail[dot]com/ +91-22-24127273/76 विस्ता.121/122

वापस शीर्ष पर